Wednesday, March 8, 2017

previous year paper बी.टी.सी. तृतीय सेमेस्टर परीक्षा वर्ष 2016 हिंदी

बी.टी.सी. तृतीय सेमेस्टर
परीक्षा वर्ष 2016
हिंदी 


वस्तुनिष्ठ प्रश्न
   
1.कबीर के सूफी गुरु कोण थे?
    अ.शेखतकी                 ब.अब्दुल समद
    स.मुo गौस                 द.रहमान

2.”क्या भूलू क्या याद करू” की विधा है-
    अ.संस्मरण                  ब.कहानी 
    सआत्मकथा                 द.यात्रावृतांन्त 

3.मुंशी प्रेमचंद की कहानी वह रचना जो अधूरी हो रह गई-
    अ.मंगलसूत्र                 ब.कर्बला
    स.रंग भूमि                 द.कर्मभूमि 
  
4.”घड़ीसाज” शब्द है-
    अ.देशज शब्द               ब.संकर शब्द
    स.विकारी शब्द             द.रूढ़ शब्द  

5.’रसाल’ पर्यायवाची शब्द है-
    अ.कोयल का                ब.पान का

    स.आम का                द.सगा भाई का 


अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

6. त,,द,ध का उच्चारण स्थान बताइए|
7. “आग” और “हाथी” का तत्सम रूप लिखिए|
8. उपकार के बदले किये जाने वाले उपकार को क्या कहते है?
9. “बारह बाट होना” लोकोक्ति का अर्थ बताते हुए इसका वाक्य में प्रयोग कीजिए|
10.किस भाषा का स्वरूप अनिश्चित होता है?
11.“योगरूढ़” शब्द किसे कहते है?

लघु उत्तरीय प्रश्न

12. मुहावरों से आप क्या समझते है?
13. अनोपचारिक भाषा से क्या तात्पर्य है?
14. मात्रा किसे कहते है?
15. निबन्ध का अभिप्राय है?
16. ‘हंस पद’ एवं ‘समप्तिसुचक’ विराम चिन्हों का संकेत बताते हुए उनका प्रयोग सुनिश्चित         कीजिए
17. अर्थ के अधर पर शब्दों के कितने भेद है,स्पष्ट कीजिए|
18. निम्नलिखित वाक्या में विराम-चिह्नों का उचित प्रयोग कीजिए|

सुकरात ने कहा है कि जो मनुष्य मुर्ख है और जानता है कि मुर्ख है वह ज्ञानी है पर जो मुर्ख है और यह नहीं जानता कि वह मुर्ख है वह सबसे बढ़ा मुर्ख है|

READ ALSO

Share with your friends

No comments:

Post a Comment